देश

पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ था। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी है। मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को भी अखिलेश यादव ही आगे बढ़ा रहे हैं और वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव सैफई में किया गया। इस दौरान वहां पूरा गम का माहौल था।

मुलायम सिंह यादव की आखिरी सफर में पूरा जन सैलाब उमड़ा था। परिवार के सदस्यों की आंखें नम थी। खुद अखिलेश यादव भी काफी उदास दिख रहे थे। इसके अलावा शरद पवार, अभिषेक बच्चन, अनिल अंबानी, तेजस्वी यादव, सुब्रत रॉय, बाबा रामदेव जैसे लोग भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मुलायम सिंह यादव के समर्थक लगातार नारे लगाते रहे। मुलायम सिंह यादव अमर रहे अमर रहे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button