देश
विश्वस्तरीय शिक्षा केंद्र बनना होना चाहिए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली माध्यम है और विश्वविद्यालयों को बदलाव के एजेंट की भूमिका निभानी होगी। यह उल्लेख करते हुए कि कई भारतीय संस्थानों ने अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग हासिल की है, लेकिन ऐसे संस्थानों की संख्या बहुत कम है मुर्मू ने कहा कि प्रत्येक भारतीय शिक्षण संस्थान का लक्ष्य विश्वस्तरीय शिक्षा केंद्र बनने का होना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा, “ मुझे यकीन है कि अगर हम अभी सही कदम उठाते हैं, तो हमारा देश निश्चित रूप से ज्ञान की एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा।’’






