विदेश
डॉलर की अतिरिक्त सैन्य मदद भेज रहा अमेरिका
राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन यूक्रेन को 72.5 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त हथियार और अन्य सैन्य सहायता प्रदान करेगा। यह घोषणा शुक्रवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की बैठकों के बाद की गई। नाटो की बैठकों में यूरोप और दुनियाभर के रक्षा नेताओं ने कीव तथा अन्य क्षेत्रों में रूस की बमबारी बढ़ने के बीच यूक्रेन को हथियार व हवाई रक्षा प्रणालियां मुहैया कराने का संकल्प लिया है।






