अग्रसेन चौराहे पर दो व्यक्तियों से साढ़े सात लाख की ठगी
घटनास्थल का क्षेत्राधिकारी व स्वाट टीम प्रभारी ने किया निरीक्षण
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्रसेन चौराहे पर एटीएम में पैसा डाल कर वापस जा रहे दो व्यक्तियों को कुछ बाइक सवारों ने बैंक चेक करने के बहाने से रोका और उनके बैग में रखें साढ़े 22 लाख रूपयों में से साढ़े सात लाख रुपए टप्पे बाजी कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक दो एटीएम ऑपरेटर रामदयाल पुत्र जगदीश निवासी पंचदेवरी माफी थाना गिलौला व उसका साथी अनिल अनिल एटीएम में पैसा डाल कर दूसरे एटीएम में पैसा डालने जा रहे थे। तभी अग्रसेन चौक के पास पीछे से कुछ बाइक सवारों ने इनको बाइक रोकने को कहा और कहा कि तुम अपना बैग चेक कराओ। बाइक न रोकने पर बाइक को आगे से रोककर माइक लगा दिया।
सड़क किनारे रुकने पर लुटेरे में से एक ने रुपए का थैला लिए दूसरे व्यक्ति को अपनी बातों में उलझा रखा तथा दूसरे व्यक्ति ने धमका कर उसके बैग में रखे 22 लाख रुपए में से 7 लाख 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। इससे पूर्व भी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भाजपा की पुत्रवधू से ई-रिक्शा रोककर टप्पे बाजीकर सोने की चूड़ी लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही इस घटनाओं पर अंकुश न लगने से पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। आए दिन यह टप्पे बाज टप्पे बाजी कर फरार हो जा रहे हैं। पुलिस इन अपराधियों को पकड़ने में नाकाम नजर आ रही है।






