देश

ओवैसी ने गुजरात में तीन उम्मीदवारों का किया ऐलान

अहमदाबाद: विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपने तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इन तीन प्रत्याशियों में एक हिंदू प्रत्याशी भी है। कौशिका बेन परमार नाम की महिला को ओवैसी ने दाणिलिमडा विधानसभा सीट से अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। यह पहली बार है जब गुजरात में ओवैसी की पार्टी ने किसी हिंदू प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

कौशिका बेन परमार के साथ ही ने पूर्व विधायक और वर्तमान में गुजरात  के प्रदेश अध्यक्ष साबिर काबलीवाला को जमालपुर-खाड़िया विधानसभा सीट से टिकट दिया है। अहमदाबाद के किनारे पर स्थित इस सीट से वर्तमान में कांग्रेस पार्टी से इमरान खेड़ावाला विधायक हैं। मुस्लिम-दलित बाहुल्यता वाली इस सीट पर साबिर काबलीवाला को को टिकट देना ओवैसी की पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कौन हैं कौशिका बेन परमार

कौशिका बेन परमार वर्तमान  महिला विंग, अहमदाबाद की अध्यक्ष हैं, जिन्हें साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी की पार्टी ने दाणिलिमडा सीट से प्रत्याशी बनाया है। पूर्वी अहमदाबाद में स्थित दाणिलिमडा से कांग्रेस पार्टी से शैलेश परमार विधायक हैं। इस विधानसभा सीट में मुस्लिम और दलित वोटों की संख्या काफी ज्यादा है। दाणिलिमडा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट है।

तीसरे प्रत्याशी के रूप में सूरत पूर्वी विधानसभा सीट से वसीम कुरैशी  प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अरविंद राणा विधायक हैं। असदुद्दीन ओवैसी रविवार को अहमदाबाद में थे। उन्होंने अहमदाबाद के अलग-अलग मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का दौरा किया।

आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी पहली बार गुजरात में चुनाव लड़ने जा रही हैं। दोनो पार्टियों के नेता पिछले कुछ दिनों से लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। कभी ओवैसी तो कभी अरविंद केजरीवाल अपने पार्टी और अपने वादों को गुजरात के लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button