उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

Maharajganj: बार्डर पर नशे की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बरगदवा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 150 एम्पुल नशीली इंजेक्शन जब्त

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगदवा पुलिस व 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयाँ बरामद की हैं।
बीते सोमवार को बरगदवा थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और 22वीं वाहिनी एसएसबी जवान संयुक्त रूप से चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने इंडो नेपाल बार्डर स्तम्भ संख्या 509/1 के पास बदह ग्राम चकरार स्थित बैरियर चेकपोस्ट के समीप से दो संदिग्ध युवकों को रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 150 एम्पुल नशीले इंजेक्शन बरामद हुई, इसके साथ मोबाइल फोन, बाइक और 2250 रुपए नकदी भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान क्रमशः रौशन गुप्ता (19 वर्ष) निवासी गड़ौरा तथा खालिद (18 वर्ष) निवासी लोहरौली, थाना ठूठीबारी, जनपद महाराजगंज के रूप में हुई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि नशीली इंजेक्शन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button