देश

महासचिव से मिलकर मिशन लाइफ की शुरुआत करेगें प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को गुजरात के केवड़िया में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी केवड़िया के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में गुतारेस की उपस्थिति में ‘मिशन लाइफ’ (लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) की शुरुआत करेंगे। मिशन का उद्देश्य त्रिस्तरीय रणनीति को लागू करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करना है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री 10वें ‘हेड्स् ऑफ मिशन कॉन्फ्रेंस’ में भी हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन 20 से 22 अक्टूबर तक केवड़िया में विदेश मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन में दुनियाभर से भारतीय मिशनों के 118 प्रमुख (राजदूत और उच्चायुक्त) हिस्सा लेंगे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button