देश
PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 100 किलोमीटर दूर
नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के साथ ही इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वो क्या अपनी गृह नगर नालंदा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे या फिर किसी और सीट से ताल ठोक सकते हैं। ऐसे में चर्चा ये भी चल पड़ी कि क्या नीतीश कुमार राजनीति की प्रयोगशाला कहे जाने वाली उत्तर प्रदेश की किसी सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। बीते दिनों नीतीश कुमार की अखिलेश यादव से मुलाकात भी हुई थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार की निगाहें बिहार, यूपी और झारखंड पर पहले टिकी हुई है। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि नीतीश प्रयागराज की फूलपूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।






