विदेश

क्रिकेटर संदीप लामिछाने के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म केस का फैसला आज

काठमांडू  । नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने के खिलाफ दुष्कर्म मामले में आज फैसला सुनाया जाएगा। काठमांडू जिला अदालत ने आज संदीप मामले में पेशी निर्धारित की है।

कुछ दिन पहले कोर्ट ने संदीप को जमानत पर रिहा कर दिया। उसके बाद उन्हें फिर से राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया गया। कोर्ट पहले ही उन्हें विदेश जाकर खेलने का आदेश दे चुका है।

संदीप के खिलाफ पिछले साल एक नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसकी जांच की और संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के समय वे विदेश में थे। नेपाल लौटने पर उन्हें काठमांडू एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया।

संदीप नेपाल के खेल क्षेत्र में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भारत में आईपीएल भी खेला है। इसके अलावा, वह विभिन्न देशों के प्रसिद्ध क्रिकेट लीग में खेल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button