देश

शशि थरूर को दिया था वोट वो जल्द भाजपा में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान जिन हजार लोगों ने शशि थरूर के पक्ष में मतदान किया था वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। हिमंत बिस्वा सरमा एक प्रतिष्ठित अखबार के समिट को संबोधित कर रहे थे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस के तथाकथित आंतरिक चुनाव में मतगणना से पहले ही परिणाम पता चल गया था और उसे घोषित भी कर दिया गया था। लगातार कांग्रेस पर हमलावर रहने वाले सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस में एकमात्र लोकतांत्रिक लोग वह हजार प्रतिनिधि थे जिन्होंने शशि थरूर को वोट देकर साहस दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।
कि कभी कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे हिमंत बिस्वा सरमा ने पार्टी से मतभेद के कारण भाजपा का दामन थाम लिया था। सर्वानंद सोनेवाल की सरकार में कई अहम मंत्रालय संभालने के बाद 2021 के चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यह लगता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र के प्रतीक हैं, उनके बारे में मैं कुछ नहीं बोल सकता। हालांकि, उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि हां, कांग्रेस में लोकतंत्र आ गया है। जिन लोगों ने शशि थरूर को वोट दिया वह अच्छे लोग हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूर्व के राज्य में अभी क्लाइमेक्स तक नहीं पहुंची है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने क्लाइमैक्स तक पहुंच जाएगी।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तंज कसते हुए कहा, नड्डा जी का चुनाव कैसे हुआ, यह किसी को पता नहीं। भाजपा में चुनाव नहीं होता है, वहां सिर्फ नियुक्ति होती है। कांग्रेस में लोकतंत्र है। हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि 2024 तक कई और राज्य में भाजपा की सरकार होगी। पार्टी का विस्तार कार्यक्रम अभी भी चालू है। इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने हाल में ही प्रधानमंत्री को लेकर बहुत कुछ बोला।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button