देश
अपने आपको निक्कर से क्यों जोड़ती है भाजपा’
भाजपा जबरदस्त तरीके से देश की सबसे पुरानी पार्टी पर हमलावर है। इतना ही नहीं, आरएसएस की ओर से भी कांग्रेस के इस पोस्टर पर पलटवार किया गया था। इन सब के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ का भी बयान पूरे मामले पर आ गया है। कमलनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा निक्कर को खुद से क्यों जोड़ती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आपको निक्कर से क्यों जोड़ती है, अगर आप निक्कर पहन ले तो क्या आप भाजपाके हो गए..क्या सब BJP निक्कर पहनते हैं? जो सफलता भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी जी को मिल रही है उससे ये लोग ध्यान मोड़ना चाहते हैं।