देश

भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों से मिलती हैं?

भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर अक्सर तनातनी देखने को मिलती है। लेकिन इससे अलग देश में कई ऐसे बॉर्डर भी हैं, जहां पर दो देशों के लोग बड़े आराम से रहते हैं। इतना ही नहीं, लोग बिना पासपोर्ट-विजा के भारत में आ सकते हैं।

भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों से मिलती हैं?

साउथ एशिया का सबसे बड़ा देश होने के कारण भारत की स्थलीय सीमा 7 देशों से मिलती है इनमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भूटान ,नेपाल, चीन म्यांमार,बांग्लादेश शामिल हैं | इसमें नेपाल, भूटान और म्यांमार की सीमाओं पर लोग आसानी से एक से दूसरे देश में जा सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग की जाती है।

जमीनी सीमा (स्थलीय सीमा)

  • भारत अफगानिस्तान के साथ 106 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।
  • म्यांमार के साथ भारत की 1,643 किलोमीटर तक जुड़ी हुई हैं।
  • बात करें नेपाल की तो नेपाल भी भारत के साथ 1,758 किलोमीटर की एक लंबी सीमा साझा करता है।
  • अब आपको बताते हैं पाकिस्तान और भारत की सीमा की जो सबसे ज्यादा सेंसटिव है। भारत पाकिस्तान के साथ 3,323 किलोमीटर की सीमा साझा करता हैं।
  • वहीं चीन की बात करें तो चीन भारत के साथ 3,380 किलोमीटर की सीमा साझा करता हैं। भारत-चीन की सीमा जम्मू-कश्मीर से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक फैली है।
  • भारत अपनी सीमा सबसे ज्यादा बांग्लादेश के साथ साझा करता हैं। दूरी की बात करें तो भारत और बांग्लादेश 4,097 किलोमीटर की सीमाएं आपस में साझा करते हैं।
  • श्री लंका भारत के साथ तटीय सीमा साझा करता है जिसकी लंबाई 30 किलोमीटर की है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button