मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ व किशोरियों को किया गया जागरूक

जन एक्सप्रेस / हरदोई : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के बेहटा रम्पुरा गांव में मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत महिला आरक्षी सन्ध्या कुमारी, आशा सिंह और आसनी ने महिलाओं व किशोरियों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें साइबर ठगी, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन छेड़छाड़, हैकिंग और ओटीपी फ्रॉड जैसे डिजिटल अपराधों से सतर्क रहने के उपाय भी बताए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए और आपात स्थिति में सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1090, 181, 108, 102, 1076, 112, 1098 और 1930—के उपयोग की जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया और उन्हें आत्मनिर्भर व जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया।
यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।






