उत्तर प्रदेशहरदोई

मिशन शक्ति: छात्राओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक

जिला संवाददाता-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई : मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कस्बा व थाना बिलग्राम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने विद्यालय की छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान बालिकाओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने 112, 1090, 181, 1076, 1098, 108, 102, 101 और 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया तथा जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। छात्राओं को साइबर अपराध की सूचना शीघ्र देने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में थाना बिलग्राम की म0आ0 ममता विश्वकर्मा, म0आ0 आरती और म0आ0 अंजली मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने छात्राओं को किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button