:जौनपुरCrimeUP POLICEउत्तर प्रदेश

किरन दहेज हत्याकांड मेंं आरोपी पति गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : थाना पुलिस ने किरन अग्रहरि दहेज हत्याकांड में आरोपी पति शशि अग्रहरि को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर आरोपी को रसूलपुर बाजार से धर दबोचा। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी शशि अग्रहरि की 30 वर्षीय पत्नी किरन का गत मंगलवार को घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला था। मृत किरन का मायका सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में था। मायके से आए उसके भाई अखिलेश अग्रहरि ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति, सास सरोज देवी व ससुर दशरथ अग्रहरि दहेज के लिए मेरी बहन को प्रताड़ित करते थे। इसी से तंग आकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button