देश

समाजवादी पार्टी के पोस्टर पर भाजपा का पलटवार,

2024 चुनाव को लेकर अब सियासी घमासान दिखाई देने लगी है। विपक्ष अपनी एकजुटता को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी के बाहर आज एक पोस्टर लगा था। इस पोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर लगी थी। इसके बाद लिखा गया था यूपी प्लस बिहार, गई मोदी सरकार। अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पलटवार में साफ तौर पर कहा है कि सभी को सपने देखने का अधिकार है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ बहुत लोग देखते हैं, भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी जी के नेतृत्व में पीएम गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही है। यूपी में कानून का राज और मजबूत हुआ है।

अपने बयान में ब्रजेश पाठक ने साफ तौर पर दावा किया कि  2024 चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 के 80 सीट जीतेगी। वहीं, सपा के पोस्टर पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सत्ता के लिए बेचैन अखिलेश यादव की पार्टी सपा का लोकसभा चुनाव 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा, यूपी और देश में मोदी लहर पहले से तेज! आपको बता दें कि हाल में ही नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर पहुंचे थे जहां उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से हुई थी। दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई और माना जा रहा कि 2024 चुनाव को लेकर रणनीति भी बनी है। बिहार में पाला बदलने के बाद नीतीश कुमार लगातार विपक्ष की एकजुटता के बाद कर रहे हैं। उनका दावा है कि अगर विपक्ष एकजुट होता है तो 2024 के लिए सही रहेगा।

उत्तर प्रदेश में फिलहाल लोकसभा की 80 सीटें हैं। भाजपा ने 2019 के चुनाव में 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2014 की तुलना में उसे 9 सीटों का नुकसान हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। हालांकि, 2017 की तुलना में उसकी सी पर कम हुई थी। उत्तर प्रदेश पर फिलहाल सभी पार्टियों की नजर है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर है। वहीं मायावती भी अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सपा उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार खोती जा रही है, जिसके लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button