उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जनसुनवाई में एसपी डॉ. कौस्तुभ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर पुलिस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर लेकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी डॉ. कौस्तुभ ने दूरसंचार माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों से सीधे वार्ता कर मामलों की वस्तुस्थिति जानी और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को न्याय समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से मिले।

पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उक्त अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक श्रृष्टि जैन भी रहीं मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button