उत्तर प्रदेशचित्रकूट

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लालपुर आश्रम में भव्य समारोह

रामायण पाठ, भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब

जन एक्सप्रेस चित्रकूट (लालपुर)।आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि आश्रम, लालपुर में एक भव्य और श्रद्धामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन एवं पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, हवन एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पूर्व सांसद, मंत्री, विधायक सहित कई गणमान्य जन हुए शामिल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद आर. के. सिंह पटेल और प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) उपस्थित रहे।
विशेष अतिथियों में पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री एवं विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, अभय महाजन, जिला एवं सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, तथा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटर उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत भरत दास ने की। प्रशासन और पर्यटन विभाग की सहभागिता

इस आयोजन में प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की सक्रिय भूमिका रही।उपस्थित अधिकारियों में उपनिदेशक पर्यटन आर. के. रावत, अपर जिलाधिकारी उमेश चंद निगम, एसडीएम मोहम्मद जसीम, एसडीएम राकेश पाठक, वन विभाग से रविरंजन (SDO) एवं अपूर्व (RFO) प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का आयोजन महर्षि वाल्मीकि तपोस्थली चित्रकूट, जिला प्रशासन और पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से किया गया, जिसने धार्मिकता और सांस्कृतिक समरसता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button