बस्ती में अपराध की बाढ़, कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में महिला को जलाकर मार डालने की चर्चा तेज, सप्ताह भर में 2 मासूमों से दरिंदगी से दहला बस्ती,जनता में रोष

जन एक्सप्रेस/बस्ती: बस्ती जिले में लगातार हो रही घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल है। ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पाण्डेय बाजार का है जहां पर एक महिला को जिंदा जलाकर मार डालाने की चर्चा तेज है। अभी सप्ताह भर के अंदर दो मासूम बच्चियों से रेप का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि महिला को जलाने की घटना ने पूरे पुलिस व्यवस्था के सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
जिले में लगातार हो रही मासूमों से रेप की घटनाओं से जिले में दहशत व आक्रोश का माहौल है। आप को बता दे कि सप्ताह भर के अंदर दो मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी के बाद निर्मम हत्या से पूरे जिले में आक्रोश है। पिछले सप्ताह कोतवाली थाना क्षेत्र में सो रही 4 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी का मामला शांत हुआ भी नहीं था कि लालगंज थाना क्षेत्र में मासूम के साथ हैवानियत की हद पार कर देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
हैवानियत की हद पार: मासूम के साथ पहले रेप फिर हाथ-पैर और सीने की हड्डी तोड़ी,फिर निर्मम हत्या
एक दिन पहले ही लालगंज थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदे ने पहले रेप, फिर हाथ पैर और सीने की हड्डी तोड़ कर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया था। इस वीभत्स घटना से मासूम के बच्चे के परिवार वह उनके शुभचिंतकों का रो-रो के बुरा हाल है। 5 वर्षीय मासूम बच्ची कक्षा एक छात्र थी। वह किसी काम से अपनी दादी को ढूंढने घर निकली थी।
इस घटना ने पुलिस विभाग के पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया है,अपराधी खुलेआम खाकी के इकबाल को खुली चुनौती दे रहे हैं।
पैर में नहीं सीने में मारो गोली,दरिंदे की जगह यमलोक में, की उठ रही है आवाज
बस्ती जिले में लगातार हो रही घटनाओं से पूरे जिले में तमाम संगठन के लोग व आम जनमानस में दरिंदे की प्रति काफी रोष है। लोगों का कहना है कि ऐसे दरिंदों को पैर में नहीं बल्कि सीधे सीने में गोली मारनी चाहिए इसकी जगह यमलोक में है। सोशल मीडिया के माध्यम से बस्ती कप्तान से लोग कह रहे हैं कि दरिंदे को ऐसी सजा दी जाए जो कार्रवाई के मामले में नजीर बने।
पुलिस के इकबाल को खुले आम दे रहे हैं अपराधी चुनौती, अपराध की बाढ़
छोटी-मोटी घटनाओं में इनकाउंटर करके वह लूटने वाली पुलिस टीम का कितना खौफ है, इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। सप्ताह भर में दो मासूमों के साथ दरिंदगी ने एनकाउंटर में वाहवाही लूटने वाली पुलिस के कार्य प्रणाली पर गंभीर प्रश्न चिन्ह है। वैसे भी बस्ती पुलिस का विवादों से गहरा नाता है। आए दिन की पुलिस की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठते रहते हैं।
बस्ती में अपराध की बाढ़! महिला सुरक्षा का दावा हवा- हवाई
बस्ती पुलिस भले ही हर सर्कल में पिंक बूथ स्थापित करके महिला सुरक्षा की बात करती हो लेकिन जमीनी आंकड़े कुछ अलग ही है। बस्ती में आए दिन महिलाओं और मासूम बच्चियों के साथ हुई घटना ने पूरे पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दिया है। चोरी,छीनैती,लूट,रेप,अवैध गाज़ा तस्करी व पुलिस कस्टडी में युवक की मौत सहित तमाम घटनाएं बस्ती पुलिस के लिए आम बात है।
बस्ती में नहीं मिलता महिलाओं को न्याय,न्याय के लिए प्रभारी मंत्री के पैरों में पड़ता है गिरना
बस्ती में महिलाओं को लेकर भले ही लाख सुरक्षा की बात की जाती है लेकिन यह सब हवा हवाई बात है। मशहूर युटुबर पूर्वी दुबे के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करना महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है। बस्ती पहुंचे प्रभारी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल उस समय चौक गए जब एक महिला अपनी बेटी के साथ हुई दरिंदगी के लिए मंत्री के पैरों पर गिर पड़ी और बोली, “मेरी बेटी के साथ अन्याय हुआ है”मंत्री जी न्याय दिलाइए।
वर्जन 1
महिला की जलने की बात सामने आयी है।इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है,घटना में जो भी आरोपी संलिप्त होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
सत्येंद्र भूषण तिवारी
क्षेत्राधिकार सदर
वर्जन-2
बस्ती पुलिस के सुस्ती, निरकुशंता से अपराधियों में कोई खौफ नहीं रह गया है। बस्ती में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। बस्ती में आए दिन मासूमों के साथ दरिंदगी हत्या जैसी घटनाएं हो रही है, जो चिंतनीय है। हम समाजवादी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं, पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर से मदद करेंगे।
महेंद्र नाथ यादव
विधायक बस्ती सदर/जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
वर्जन-3
यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, शासन जीरो टॉलरेंस पर विश्वास करती है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है, कि घटना का पर्दाफाश जल्द से जल्द करके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं। जिससे इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो।
महेश शुक्ल
उपाध्यक्ष,गो सेवा आयोग
उत्तर प्रदेश






