व्यापार

शेयर बाजार: 75000 की दहलीज पर पहुंचा सेंसेक्स…

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच कर बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 494.28 (0.66%) अंकों की बढ़त के साथ 74,742.50 के स्तर पर जबकि निफ्टी 152.60 (0.68%) अंक चढ़कर 22,666.30 पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई 74,869.30 के स्तर पर पहुंचते हुए 75000 के मनोवैज्ञानिक स्तर की दहलीज पर पहुंच गया। निफ्टी भी 22,697.30 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा।

सोमवार को बाजार में बंपर खरीदारी के दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयरों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 1.3 लाख करोड़ रुपये बढ़कर पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। बाजार में आए इस जोश में ब्लूचिप कंपनियों का खासा योगदान रहा और इन्होंने महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button