उत्तराखंड

कांग्रेस की जनाक्रोश रैली, भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

हरिद्वार । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जटवाड़ा पुल से डकैती की घटना स्थल तक जनाक्रोश रैली निकाली। इस दाैरान कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी शासन में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा शासन में नागरिकाें की सुरक्षा खतरे में है। उन्हाेंने आराेप लगाया कि पुलिस की नाक के नीचे दिन दहाड़े डकैती हाे रही है और चार दिन बीत जाने के बावजूद अपराधियाें की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और शहर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि हालात इतने खराब हाे गए हैं कि लाेग अपने घराें से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। महिला से चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री और एसएसपी से इस्तीफा देने की मांग की।

महिला जिलाध्यक्ष लता जोशी ने आराेप लगाया कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है और महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं, जिससे महिलाएं डरी सहमी हुई हैं। बलात्कार जैसी घटनाओं पर भी उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की।

रैली में पूर्व विधायक रामयश सिंह, मुरली मनोहर, राजबीर सिंह चौहान, अशोक शर्मा, नईम कुरेशी, नितिन तेश्वर, शुभम जोशी, महेश प्रताप राणा, शुभम बर्मन, राजीव भार्गव, सोहेल कुरेशी, मेहरबान खान, इसरार अहमद, अंकित चौहान, संतोष चौहान, अंजू मिश्रा, मकबूल कुरेशी, हिमांशु गिरी, सुनील कुमार, विकास चंद्रा, मनोज सैनी, आशीष भारद्वाज, नितिन यादव, सोनू शर्मा, ग्रेस कश्यप, शुभम वशिष्ठ, विमल साटू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button