चित्रकूट

चित्रकूट के संकल्प त्रिपाठी का जेआरएफ में हुआ चयन, मिल रहीं बधाईयां

Listen to this article

चित्रकूट।
चाहिए ख़ुद पे यक़ीन-ए-कामिल, हौसला किस का बढ़ाता है कोई ! शकील बदायूनी साहब का ये शेर नगर पंचायत मऊ के निवासी युवा संकल्प त्रिपाठी पर खूब जमता है। नगर पंचायत मऊ निवासी संकल्प त्रिपाठी ने देश के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वारंगल में बतौर जेआरएफ चयनित होकर अपने माता पिता का ही नहीं बल्कि पूरे नगर पंचायत मऊ का नाम रोशन किया है। नगर पंचायत मऊ के दिनेश तिवारी के पुत्र संकल्प त्रिपाठी ने इसी वर्ष कानपुर के एक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से केमिकल ब्रांच में बीटेक की पढ़ाई पूरी है। इस दौरान उन्होंने गेट क्वालीफाई कर नौकरी के बजाए रिसर्च करने का रास्ता चुना। उन्होंने बताया कि वो रिसर्च के माध्यम से देश की सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने देश के टॉप राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वारंगल में बतौर जूनियर रिसर्च फेलोशिप के माध्यम से रिसर्च के लिए आवेदन किया। आवेदन पश्चात उनका कठिन साक्षात्कार लिया गया जिसमें वो कई बच्चों को पछाड़कर चयनित हुए। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में वो वहां के प्रोफेसर के मार्गदर्शन में “एथाइल एसिटेट के उत्पादन के लिए रेजिन आधारित उत्प्रेरक का मूल्यांकन : प्रदर्शन वृद्धि के लिए अवसरों की जांच” विषयक सामग्री पर शोध कार्य करेंगे। नगर पंचायत मऊ निवासी संकल्प बचपन से ही होनहार छात्र रहे हैं। बेहद ही सरल एवं खुशमिजाज प्रवृत्ति के व्यक्तित्व के धनी होनहार छात्र संकल्प की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा मऊ के ही अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय हंडिया बाबा स्कूल एंड कॉलेज से हुई है, जहां वो हाईस्कूल में टॉपर थे। इंटर की पढ़ाई नवोदय विद्यालय मानिकपुर में हुई है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने मऊ क्षेत्र की ग्राम देवी मां आनंदी माता और अपने माता पिता को दिया है। अपनी इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के युवा यदि लगन एवं निष्ठा के साथ पढ़ाई करेंगे तो निश्चित तौर पर उन्हें सफलता मिलेगी। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता बार एसोसिएशन मऊ के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार अवधनरेश त्रिपाठी, पवन रस्तोगी, अमित पांडेय, विष्णु देव त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी के यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव अजय राज त्रिपाठी, नरेंद्र खरे, मंडल महामंत्री भाजपा राहुल श्रीवास्तव, श्री भागवत मंडल संस्कृत विद्यालय मऊ के प्रधानाचार्य आनंद राज त्रिपाठी, मोफिस पठान, शादाब गनी, अजय द्विवेदी, प्रशांत तिवारी, विकास द्विवेदी, विपुल पांडेय, हर्षित त्रिपाठी, अर्चित शुक्ला आदि लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button