UP Breaking Newsउत्तर प्रदेशचित्रकूटचित्रकूटब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरें

बरुवा संपर्क मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

जन एक्सप्रेस /चित्रकूट :- राजापुर सी- बरुवा संपर्क मार्ग की जर्जर हालत और लंबे समय से चली आ रही समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन SDM राजापुर को सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि बरुवा संपर्क मार्ग का जल्द निर्माण कराकर आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला पंचायत सदस्य उमाकांत त्रिपाठी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भभेट रामबाबू तिवारी, अटल जन शक्ति संगठन के बुंदेलखंड महासचिव अन्नू मिश्रा, रवि त्रिपाठी, रामनारायण त्रिपाठी और शास्त्री पवन त्रिपाठी सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़क की बदहाली के चलते ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी विशाल धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।ग्रामीणों का कहना है कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि बरुवा संपर्क मार्ग का स्थायी निर्माण और समस्या का समाधान चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button