उत्तराखंड

केदारनाथ घाटी की जनता का आभार : अनिता ममगांईं

ऋषिकेश । केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को शिकस्त दी है। ऋषिकेश की निवर्तमान महापौर और भाजपा की वरिष्ठ नेता अनिता ममगांईं ने भी जीत का जश्न मनाया है।

अनिता ममगांईं ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महिलाओं के साथ जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि जीत का जश्न कहीं भी किसी भी वक्त मना सकते हैं। केदारनाथ उप चुनाव में जीत हुई है। आशा नौटियाल एक महिला भी हैं मुझे इसकी बहुत ख़ुशी है। वह बोली कि भाजपा संगठन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संगठन के मार्गदर्शन में यह जीत दर्ज हुई है। वह केदारनाथ घाटी की जनता का आभार प्रकट करती हैं जिन्होंने अपना आशीर्वाद दिया।

बाबा केदार ने एक बार फिर से भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। बाबा केदार धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस प्रकार कार्य करवा रहे हैं, धाम को सजाने का काम करवा रहे हैं, उस काम को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगे बढ़ा रहे हैं। केदार घाटी की जनता ने उस पर अपनी मुहर लगाईं है। उन्होंने इस जीत के साथ ही महाराष्ट्र में प्रचंड जीत, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी शानदार जीत, झारखण्ड में भी शनदार प्रदर्शन पर ख़ुशी जाहिर की है। जीत के जश्न में इस अवसर पर गुड्डी गैरोला (महिला मोर्चा मंडल महामंत्री), सुलोचना रावत (महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष), सुनीता गैरोला (जिला कार्यकारिणी सदस्य) व स्थानीय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button