महाकुंभ को लेकर भारत-नेपाल सीमा का सुरक्षा के जायजा लेने को पहुंचे एसएसबी के डीजी

जन एक्सप्रेस/महराजगंज। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से प्रयागराज में हो रही है जिसको लेकर प्रयागराज समेत आसपास जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है वहीं महाकुंभ को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है जिससे कोई भी परिंदा पर नहीं मार सकता है।
सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट
महाकुंभ के सुरक्षा का जायजा लेने के लिए आज एसएसबी के डीजी भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर पहुंचे जहां पर आगामी महाकुंभ को लेकर नेपाल के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और सुरक्षा सीमा की सुरक्षा को लेकर एक दूसरे से सहयोग की बात कही, साथ ही साथ सीमा पर सुरक्षा के लिए एसएसबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने की निर्देश भी दिए।
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने भी भारत – नेपाल सीमा पर पुलिस को एसएसबी के साथ समन्वयक बनाकर जांच करने के निर्देश दिए थे जिसको लेकर भारत-नेपाल सीमा पर ये और पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे रहे हैं और नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन जांच और पेट्रोलिंग कर रहे है जिसे कोई भी देश विरोधी तत्व नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश न कर सके।
एसएसबी के डीजी अमृत मोहन प्रसाद ने बताया कि भारत और नेपाल का रिश्ता बहुत ही अच्छा है महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर नेपाल ने पूरा सहयोग देने की बात कही है और सुरक्षा के सारे इंतजामत किए गए हैं ।
यह भी पढ़े:-






