अमेठी

अयोध्या प्रसाद ने 36 वोटों से जीती अगौना ग्राम प्रधान की सीट, जश्न का माहौल

जन एक्सप्रेस/अमेठी: अमेठी तिलोई ब्लॉक के अगौना गांव में हुए ग्राम प्रधान उपचुनाव में अयोध्या प्रसाद ने 36 वोटों के अंतर से अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमारी को हराया। यह उपचुनाव पूर्व ग्राम प्रधान गयादीन के निधन के कारण कराया गया था।

1453 मतदाताओं ने किया मतदान, अयोध्या प्रसाद को मिली जीत
19 फरवरी को हुए चुनाव में कुल 2077 मतदाताओं में से 1453 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना के दौरान अयोध्या प्रसाद को 724 वोट और राजकुमारी को 688 वोट मिले। बाकी चार प्रत्याशी एक भी वोट नहीं प्राप्त कर सके।

जश्न का माहौल, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
अयोध्या प्रसाद की जीत के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी का इज़हार किया। मिठाइयों का वितरण किया गया और नवनिर्वाचित प्रधान को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और कोई अनहोनी की खबर नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button