अमेठीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

कुएं में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप ! रात में घर से निकली थी लड़की

जन एक्सप्रेस/ अमेठी (मोहनगंज) : मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज फूला गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी छोटेलाल की बेटी मंशा (22) का शव गांव के पास स्थित कुएं में तैरता हुआ मिला। युवती के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार मंशा रविवार रात अचानक घर से निकल गई थी। परिवार वालों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह ग्रामीण जब कुएं की तरफ गए तो मंशा का शव तैरता हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर पहुंची मोहनगंज पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मोहनगंज एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। “मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा,” उन्होंने कहा। घटना से गांव में शोक की लहर है। परिजन और ग्रामीण घटना की सच्चाई जानने के लिए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button