उत्तराखंड

3 मार्च 2025 में उत्तराखंड का मौसम: चमोली मे भारी हिमपात का येलो अलर्ट, जोशीमठ में रोके गए पर्यटक.

जन एक्सप्रेस/ उत्तराखंड: मौसम 3 मार्च 2025:  उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और टिहरी में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है, जबकि 3 मार्च के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, चमोली जिले में आज हिमस्खलन और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला आपदा अधिकारी को हर स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था चाक चौबंद रखने की हिदायत भी दी है। वहीं आम जनता से इस दौरान सावधानी बरतने और बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने के लिए कहा है।

मौसम के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने औली में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है। मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर ही पर्यटकों को औली मे प्रवेश करने दिया जाएगा। हाल ही में भारी बर्फबारी और मन में एवलॉन्च की घटना को देखते हुए एहतियातन प्रशासन में यह निर्णय लिया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है जिसके चलते 3 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा और ठंड से राहत मिलेगी। रविवार को धूप निकलने से ठंड से राहत मिली और दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई ।

हालांकि 2 दिनों तक हुई यह बारिश किसानों और बागवानों के लिए वरदान साबित हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई की समस्या होती है लेकिन फरवरी महीने के अंतिम दिनों में हुई बारिश और बर्फबारी ने कास्तकारों की चिंता दूर कर दी है। पर्वतीय क्षेत्र में सेब और मटर की फसल के लिए यह बारिश और बर्फबारी संजीवनी साबित होगी।

वहीं गेहूं और दलहन की फसलों के लिए भी बारिश वरदान साबित होगी। बीते दिनों हुई भारी बारिश और बर्फबारी से जल विद्युत परियोजनाओं को भी नई ऊर्जा मिली है। दो दिन के अंदर ही विद्युत उत्पादन में 4 मिलियन यूनिट की वृद्धि दर्ज की गई है ।

रविवार को दिन के समय देहरादून का अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.5 और न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा । नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button