champions trophyक्रिकेटखेलटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होगी भिड़ंत

जन एक्सप्रेस/ मुस्कान चौबे/ लखनऊ : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फ़ाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। इस सीरीज के दोनों ही फाइनलिस्ट भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को महा मुकाबला होने वाला है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला स्थान तो वहीं न्यूजीलैंड ने साऊथ अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा स्थान बना लिया है। अब रविवार को इन दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

25 साल बाद फाइनल में आमने सामने भिड़ेंगी ये दोनों टीम
सेमीफाइनल में अच्छे प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने के बाद अब न्यूजीलैंड से भारत का पाला पड़ा है। वैसे तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हो चुका है, जहां टीम इंडिया ने अपनी शानदार प्रदर्शन से जीत भी हासिल कर ली है। लेकिन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 25 साल के बाद इन दोनों टीमों का आमना-सामना होने जा रहा है। इसके पहले 2000 में जब न्यूजीलैंड और भारत आपस में टकराई थी तब न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया था। अब 25 साल बाद फिर टीम इंडिया को यह मौका दुबारा मिला है जिसमे कप्तान रोहित शर्मा अपनी पुरानी हार का बदला लेने मैदान में उतरेंगे।

होस्ट टीम और होस्ट नेशन दोनों ही हुई चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
पाकिस्तान बनाम भारत के मैच में फिर से पाकिस्तान को बुरी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद पाकिस्तान अब चैंपियंस ट्रॉफी से बुरी तरह से बाहर हो चूका है। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन से जीत हासिल कर ली है। इस मैच के बाद अब यह तो निश्चित है की चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट नेशन पाकिस्तान के होम ग्राउंड पर न होकर दुबई में होगा। यानि पाकिस्तान के होम ग्राउंड मेजबान होते हुए भी पाकिस्तान को फाइनल की मेजबानी करने से बेदखल होना पड़ेगा।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button