उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग
डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर की सराहना की
अमेरिका की मध्यस्थता से ऐतिहासिक फैसला, नेतृत्व की तारीफ

जन एक्सप्रेस लखनऊ: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते की खुलकर सराहना की है। उन्होंने दोनों देशों के नेतृत्व को “मजबूत और अडिग” बताते हुए कहा कि उन्हें इस ऐतिहासिक फैसले पर गर्व है। ट्रम्प ने कहा, “उनके पास समझ है कि ये आक्रमण रोकने का समय है। यह आक्रमण कई मौतों और विनाश का कारण बन सकता था।”
“बहादुर फैसले से बढ़ी आपकी लीगेसी”: ट्रम्प
व्यापारिक संबंधों को और मजबूती देने की घोषणा
डोनाल्ड ट्रम्प ने यह भी कहा, “आपकी लीगेसी आपके बहादुर कार्यों से बहुत बढ़ गई है।” उन्होंने यह दावा भी किया कि अमेरिका ने इस ऐतिहासिक निर्णय में मदद की है। ट्रम्प ने कहा, “हम वीरतापूर्ण निर्णय में मदद करने में सक्षम थे” और आगे यह भी जोड़ा कि वे दोनों देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को काफी हद तक बढ़ाने जा रहे हैं।






