
जन एक्सप्रेस/देहरादून(उत्तराखण्ड) : उत्तराखंड में आज सुबह केदारनाथ रूट पर एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”






