उत्तराखंडहल्द्वानी

क्रिकेट मैच में मारे थप्पड़ का खौफनाक बदला: पिस्टल लेकर पहुंचे बदमाश, सड़क पर बरसाई गोलियां

टीपीनगर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जन एक्सप्रेस/हल्द्वानी (उत्तराखण्ड) : 23 जून को हुए गोलीकांड की जड़ें एक क्रिकेट मैच में हुए मामूली विवाद से जुड़ी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मैच के दौरान हरीश सिंह मेहरा ने रोहित मंडोला को थप्पड़ मार दिया था, जिससे आहत होकर रोहित ने उसका बदला लेने के लिए सुनियोजित वारदात रची। रोहित ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर बिरला स्कूल के पास हरीश की गाड़ी पर फायरिंग कर दी, जिसमें बीच-बचाव कर रहे युवक भूपेंद्र सिंह बोरा घायल हो गया।

सीसीटीवी और सर्विलांस से पकड़े गए हमलावर, जंगल से दबोचे गए आरोपी
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी रोहित मंडोला सहित सात आरोपियों को बेलबाबा मंदिर के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में कोतवाल राजेश कुमार यादव सहित टीपीनगर, मेडिकल और अन्य चौकियों के अधिकारी शामिल रहे। आरोपियों के पास से पिस्टल सहित अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस छह अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

गिरफ्त में आए आरोपी, सभी युवक 19 से 24 वर्ष के बीच के
पुलिस ने जिन सात युवकों को गिरफ्तार किया है, वे सभी 19 से 24 वर्ष की आयु वर्ग के हैं और स्थानीय इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित मंडोला (हरीपुर लालमणि नवाड़), प्रियांशु बिष्ट, विशाल बिष्ट, जीवन बिष्ट, उज्जवल परगांई, अक्षय रंगवाल और संदीप कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक घटना पूरी तरह सोची-समझी साजिश थी, जिसका उद्देश्य पहले से तय बदले को अंजाम देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button