उत्तर प्रदेशहमीरपुरहादसा
बिना बताए घर से निकले थे बच्चे, बेतवा नदी में डूबने से दो की मौत

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जलालपुर में नदी में नहाने गये दो युवक गहरे पानी में जाकर डूब गये। जलालपुर पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे बांदा के बिसंडा निवासी 19 वर्षीय आयुष तिवारी पुत्र स्व० रज्जू तिवारी, जबकि जलालपुर के 14 वर्षीय भेड़ी डांडा निवासी पार्थ सिंह पुत्र बबलू सिंह उर्फ इन्द्रपाल सिंह अपने घर में बगैर बताये दूसरे तीन बच्चों के साथ बेतवा में नहाने गये थे। बताया गया कि नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गये, जिससे डूबकर दोनों की मौत हो गई, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से दोनों शवों को नदी से निकाल कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।






