वानर को रिवाल्वर से गोली मारकर उतारा मौत के घाट
हनुमान भक्तों ने दोषी के खिलाफ की कड़ी कार्यवाही की मांग

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के सुभाष बाजार में लाईसेंसी रिवाल्वर की गोली से एक वानर को मौत के घाट उतार दिया गया। जबकि सावन के मौके पर वानर को मौत के घाट उतारने से हनुमान भक्तों में गहरी नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। बताया गया है कि सुभाष बाजार में लगे हुये पीपल के पेड़ में आये दिन वानरों की धमाचौकड़ी लगी रहती है, वानरों की इसी धमाचौकड़ी से नाराज होकर एक व्यक्ति ने अपने लाईसेंसी रिवाल्वर से रात आठ से साढ़े आठ के बीच वानर को गोली मारदी, जिसके बाद वानर की मौत हो गई, और वो पेड़ से नीचे गिर गया, वहीं वानर को गोली मारे जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी तादाद में नगर वासी मौके पर पहुँच गये। जबकि वानर की मौत से नाराज पेड़ पर मौजूद उसके वानर साथियों ने अपने गुस्से का इजहार करते हुये मौके पर मौजूद लोगों को काटने की कोशिश भी की। इसी बीच वहाँ मौजूद लोगों में से किसी ने फारेस्ट डिपार्टमेंट के जिम्मेदार अधिकारियों घटना की जानकारी दे दी। जिसके बाद फारेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने मौके पर पहुँचकर मृतक वानर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू करदी है। हालांकि जांच टीम ने अभी अधिकारिक तौर पर घटना को रिवाल्वर से अंजाम दिये जाने वाले व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है, जबकि हनुमान भक्तों का इस मामले में साफ कहना है कि अगर दोषी व्यक्ति को वानरों के पीपल के पेड़ पर धमाचौकड़ी मचाने से, किसी तरह की कोई परेशानी हो रही थी, तो फारेस्ट डिपार्टमेंट के जिम्मेदारों को फोन करके मदद ली जा सकती थी, बल्कि खुद कानून हाथ में लेकर रिवाल्वर से गोली चलाकर उसे मारने की क्या जरूरत थी। हनुमान भक्तों ने शासन प्रशासन से दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
वही मौकए वारदात के आसपास के लोग घटना को अंजाम देने वाले दुकानदार व्यक्ति का नाम अपने नाम का खुलासा न करने की शर्त पर बताने को तैय्यार दिखे, जबकि ये भी बताया जा रहा है कि रिवाल्वर से गोली मारने के पहले एयर गन से भी वानरों के ऊपर फायर किया गया था, वही सावन के मौके पर वानर को गोली मारकर मौत के घाट उतारने जाने से हनुमान भक्तों में जबरदस्त नाराजगी दिखाई दे रही है। वही अब हनुमान भक्तों और नगर वासियों को इस बात का इंतजार है कि इस संगीन मामले की जांच कर रही पुलिस और फारेस्ट डिपार्टमेंट की टीम आने वाले वख्त में दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है।






