उत्तराखंडदेहरादून

पूर्व भाजपा महिला नेता और प्रेमी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

नाबालिग बेटी से यौन शोषण के आरोप में हुई गिरफ्तारी, SIT करेगी गहन पूछताछ

जन एक्सप्रेस/देहरादून : नाबालिग बेटी के यौन शोषण के सनसनीखेज मामले में पूर्व भाजपा महिला नेता और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। कोर्ट की मंजूरी के बाद दोनों को जिला कारागार से निकालकर पुलिस रानीपुर कोतवाली लेकर पहुंची, जहां स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) उनसे विस्तृत पूछताछ करेगी।

डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य के लिए मथुरा और आगरा ले जाएगी टीम
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस टीम दोनों आरोपियों को मथुरा और आगरा भी ले जाएगी, जहां से डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए जाएंगे। जांच एजेंसियों का कहना है कि केस में तकनीकी सबूत बेहद अहम हैं और इन्हीं के आधार पर आरोप तय किए जाएंगे।

महिला नेता ने पुलिस रिमांड से पहले लगाए साजिश के आरोप
पुलिस रिमांड पर भेजे जाने से पहले महिला नेता ने पति पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है और उन्हें फंसाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस तर्क को अभी तथ्यों के आधार पर खंगाल रही है।

SIT करेगी बिंदुवार पूछताछ
पुलिस का कहना है कि तीन दिन की रिमांड अवधि के दौरान दोनों आरोपियों से घटना की बिंदुवार जानकारी ली जाएगी। साथ ही, घटनास्थल, संभावित गवाहों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button