उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

संडे को नहीं मिल रहा एंटी रैबीज इंजेक्शन, मरीज हलकान

जन एक्सप्रेस / महराजगंज:  महराजगंज अगर रविवार को आपको कुत्ता काट ले, तो सावधान हो जाइए। महराजगंज जिला चिकित्सालय में रविवार के दिन एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं होती। ओपीडी सेवा बंद रहने के कारण दवा स्टोर भी ताले में जकड़ा रहता है। ऐसे में मरीजों को या तो प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ती है, या फिर सोमवार तक इंतजार करना पड़ता है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को ग्राम बरियारपुर निवासी 30 वर्षीय असहाब हुसैन अस्पताल पहुंचे, जिन्हें कुत्ते ने काट लिया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल स्टाफ ने साफ कह दिया कि इंजेक्शन सोमवार को ही लगेगा। इसी तरह नगर के अशोक दुर्विजय, बागापार निवासी सुनीता और निचलौल की रम्भा को भी इंजेक्शन न मिलने से निराशा हाथ लगी।
जब इंजेक्शन स्टोर का पड़ताल किया गया तो कमरे में ताला लटका मिला। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एंटी रैबीज वैक्सीन सोमवार से शनिवार तक पीडियाट्रिक और मेडिसिन विभाग से उपलब्ध है, लेकिन रविवार और अवकाश के दिनों में यह सेवा बंद रहती है। लोगों का कहना है कि कुत्ते के काटने पर तुरंत इंजेक्शन लगाना जरूरी होता है, ऐसे में जिला अस्पताल में रविवार को यह सेवा न मिलना गंभीर लापरवाही है। उनका कहना है कि जब एंटी रैबीज इंजेक्शन जीवनरक्षक है, तो यह सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button