उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहापुड़

युवती ने कहा मेरी शादी घर वालों ने जबरन तुमसे करा दी ,युवक ने बन्दूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

32 साल के युवक ने लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली

जन एक्सप्रेस / हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक मां ने अपने इकलौते बेटे की हत्या का आरोप अपनी नई नवेली बहू पर लगाया है। बहू पर आरोप लगाते हुए पीड़ित मां ने हापुड़ पुलिस को शिकायत देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित मां द्वारा दी गई तहरीर पर हापुड़ पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर के सख्त जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला जानते है
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव निवासी 32 वर्षीय आरिश की शादी 25 अप्रैल को यूपी के बिजनौर निवासी रहीमा नाम की लड़की से हुई थी। घर वालो का आरोप है कि शादी के बाद से ही लड़की यह कहते हुए अपने पति से झगड़ा करती थी कि उसकी शादी जबरन उसके घर वालों ने यहां कर दी है। 8 अगस्त को परिवार के इकलौते बेटे आरिश की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। शादी के महज 4 महीने बाद ही अपने इकलौते बेटे की मौत से पीड़ित मां गहरे सदमे में चली गई। पीड़ित माँ में बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए बेटे की मौत के करीब 7 दिन बाद पुलिस को शिकायती पत्र परिजनों द्वारा दिया गया। मुकदमा दर्ज करने के लिए परिजनों द्वारा पुलिस से गुहार लगाई गई । जिस पर बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा मृतक युवक की मां की तहरीर पर BNS की धारा 103(1) के  आरोपी बहु रहीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं मां के आरोप के बाद मामले में एक नया मोड़ आया
पूरी घटना को पहले आत्महत्या माना जा रहा था लेकिन मां द्वारा लगाए गए आरोप के बाद इस घटना में नया मोड़ आ गया है। घटना के बाद यह कहा जा रहा था कि 32 वर्षीय आरिश ने अपने घर में मौजूद दादा की लाइसेंसी बंदूक से खुद को सिर पर गोली मार ली। गोली लगने की आवाज सुनने के बाद वह लहूलुहान हो गया था, जिसको आनन फानन में परिजनों द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन गंभीर हालत के चलते स्थानीय अस्पताल से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इसी दौरान मेरठ के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया।

4 महीने पहले शादी हुई थी
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित मां ने बताया कि जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी उनके बेटे आरिश अली खान की शादी 25 अप्रैल 2025 को यूपी के बिजनौर जिले की रहने वाली रहीमा नाम की लड़की से हुई थी। शादी के बाद से ही बहू रहीमा बेटे से झगड़ा करने लगी थी और कहती थी कि उसकी शादी उसके घर वालों ने उसकी मर्जी के बिना जबरदस्ती यहां कर दी है। इसी बात को लेकर मृतक और उसकी पत्नी में वाद-विवाद चल रहा था।

देर रात बेटे के कमरे से आई गोली चलने की आवाज

8 अगस्त की देर रात करीब 12:30 बजे सभी लोग घर में सो रहे थे तभी अचानक उनके बेटे के कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पीड़ित मां अपनी बेटी के साथ सबसे पहले पहुंची थी तो बेटे के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा पीटने पर कुछ देर में उनकी बहू रहीमा ने दरवाजा खोला, तो उनका बेटा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। FIR में पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि बहू ने शाम को हुए झगड़े के कारण ही उनके बेटे की हत्या कर दी क्योंकि यह शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई थी।

(विशाल कठेरिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button