उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

अपने स्मार्ट मीटर को मोबाईल की तरह रीचार्ज कराये ंंऔर बेफिक्र होकर बिजली जलाये

अब जितना भुगतान करें, उतनी ही बिजली का इस्तेमाल करें

 जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: बिजली इस्तेमाल करने के लिये अब आपको पहले की तरह एक साथ हर महीने भारी बिल जमा करने के टैंशन की जरूरत नहीं। बल्कि अब आपको अपना स्मार्ट मीटर मनचाहा भुगतान देकर सिर्फ रीचार्ज कराना होगा। मीटर रिचार्ज होते ही आपको बिजली मिलना, यानि आपकी सप्लाई शुरू हो जायेगी। जबकि रीचार्ज खत्म होने से एक हफ्ते पहले आपके मोबाइल पर बैलैंस कम होने का मैसेज (संदेश) आने लगेगा। इसके बाद अगर आपने वख्त पर अपना रिचार्ज कराकर मिनिमम बैलैंस करा लिया, तब तो आपकी बिजली, यानि सप्लाई आती रहेगी। वरना आपकी बिजली बंद हो जायेगी। इस बारे में हमीरपुर सदर उपखण्ड अधिकारी शहजाद खान ने बताया कि‌ जिस तरह अब तक आप अपना मोबाइल रिचार्ज करते थे, ठीक उसी तरह अब आपको अपना स्मार्ट मीटर भी रीचार्ज करना होगा, जीहां! 19 सितम्बर 2025 से हमीरपुर सदर उपखण्ड क्षेत्र में आने वाले बिजली उपभोक्ता विभाग की इस सहूलियत का फायदा उठा सकेंगे। क्योंकि विभाग ने स्मार्ट मीटर में अब रीचार्ज सिस्टम शुरू कर दिया गया है। अब आपको मीटर की बिलिंग का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब बिलिंग सिस्टम बंद कर दिया जायेगा। अब उपभोक्ता ‘पे-एज-यू-गो’ (जितना भुगतान करें, उतना इस्तेमाल करें) की तर्ज पर बिजली का इस्तेमाल कर सकेंगे, उपभोक्ता स्मार्टफोन ऐप, ऑनलाइन पोर्टल के साथ ही अधिकृत सेन्टर या बिजली आफिस जाकर भी अपना मीटर रिचार्ज करा सकते हैं. रिचार्ज कराने के बाद, आपके मीटर में बिजली का बैलेंस जुड़ जाता है, जिससे आपको बिजली की सप्लाई मिलती रहती है. बैलेंस खत्म होने पर बिजली की सप्लाई अपने आप बंद हो जायेगी। जबकि रिचार्ज करते ही सप्लाई फिर से शुरू हो जायेगी। लेकिन अगर आपके बिल का भुगतान जमा नहीं है, बल्कि पैंडिंग पड़ा है, तो रीचार्ज कराते ही पहले आपका बकाया भुगतान कटेगा। और फिर बचे हुये बैलैंस से आपको आगे की सप्लाई मिलेगी। अब आप आप ऐप के ज़रिए बिजली की खपत और खर्च को रीयल-टाइम देख सकते हैं, रिचार्ज न होने पर बिजली सप्लाई अपने आप बंद हो जायेगी। अब विभाग को बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को बिल देने की झंझट से भी निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button