उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

जन एक्सप्रेस/पनियरा: महराजगंज महिला सशक्तिकरण अभियान फेज-5.0 के तहत गुरुवार को पनियरा ब्लॉक सभागार में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल ने की। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि पूर्व की सरकारों में महिलाओं के खिलाफ घटनाओं की संख्या अधिक थी, लेकिन योगी-मोदी सरकार में महिलाओं को सशक्त व सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। अब अपराधी महिलाओं पर अपराध कर आसानी से बच नहीं सकते।
उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव ने छात्राओं व महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि किसी भी अनजान कॉल करने वाले व्यक्ति पर भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। इस दौरान महिलाओं व छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098 (बाल सहायता), 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 100 (यूपी पुलिस), 101 (अग्निशमन) और 108/102 (एम्बुलेंस सेवा) जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने आत्मरक्षा के तरीके, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर पंचायत की महिला सफाईकर्मी, छात्राएं और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
इस दौरान कस्बा चौकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय, उपनिरीक्षक रमेश चौधरी व महिला कांस्टेबल अंबालिका पांडेय सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button