
जन एक्सप्रेस/ पिथौरागढ़: आठगांव शिलिंग में आगामी अक्टूबर माह के दिनाँक 27 से 29 अक्टूबर 2025 तक होने वाले आठगांव शिलिंग मेला महोत्सव की योजना बैठक समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह वल्दिया जी की अध्यक्षता व समिति के सदस्य बिक्रम चंद जी के संचालन में डाबरी खेल मैदान में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के सभी गाँवो के गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। सभी लोगो ने महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने के लिए अपनी सहमति दी व कार्यक्रम के भव्य संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह वल्दिया ने कहा कि आठगांव मेला महोत्सव को भव्य बनाने में क्षेत्र के सभी लोगों से रायशुमारी के बाद कार्यक्रमों कि रुपरेखा तय की गयी है। जिसमें विद्यालयी बच्चों के कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, घरेलू गृहणीयों के लिए अलग अलग प्रतियोगिता कराई जाएंगी। बच्चों की ड्राइंग पेंटिंग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ सन्ध्याकाल में भी विभिन्न कलाकारों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना तय हुआ है। बैठक में लक्ष्मण सिंह मोशाल , दान सिंह वल्दिया जी , सुनील थापा जी ( ग्राम प्रधान देवदार) रोशन वल्दिया जी ( पूर्व ग्राम प्रधान देवदार) अमित वल्दिया जी रघुवर सिंह वाल्दिया जी , अशोक भट्ट जी ( जिला पंचायत प्रतिनिधि) उत्तम बिष्ट जी , सूरज बिष्ट जी , प्रभु जोशी जी आदि उपस्थित रहे ।






