उत्तराखंडदेहरादून

प्रधानमंत्री मोदी की 24 वर्षों की अद्वितीय यात्रा, विकसित भारत का मजबूत आधार” — सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने सेवा, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बताया ऐतिहासिक | वैश्विक मंच पर भारत की पहचान को सराहा

जन एक्सप्रेस देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 वर्षों के जनसेवा काल को विकास और प्रगति का प्रतिबिंब बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शासन का एक समय नहीं, बल्कि भारत के पुनरुत्थान की यात्रा है, जिसने देश को नई दिशा, नई पहचान और नया आत्मविश्वास दिया है।मुख्यमंत्री धामी ने इंटरनेट मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था और तब से वह लगातार शीर्ष प्रशासनिक भूमिकाओं में रहते हुए देश की सेवा कर रहे हैं। अब वह 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं।

विकास के हर क्षेत्र में स्थापित किए नए मानक

धामी ने लिखा कि इन वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने —पिछड़ों, शोषितों और वंचितों के उत्थान ,राष्ट्र की सुरक्षा और सामरिक सुदृढ़ता ,आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण ,डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से देश को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।

वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक निर्णायक और सम्मानजनक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने लिखा, “यह प्रधानमंत्री का विजन और नेतृत्व ही है, जिसने भारत को दुनिया के सामने एक सशक्त राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत किया है।”

बाबा केदार से की प्रार्थना

सीएम धामी ने अंत में बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे भी इसी प्रकार विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button