उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का तीन दिवसीय दौरा

दो को देहरादून में रात्रि विश्राम, तीन को विधानसभा में देंगी विशेष संबोधन

जन एक्सप्रेस देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह को विशेष बनाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रही हैं।राष्ट्रपति दो नवंबर को देहरादून पहुंचेंगी और राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन यानी तीन नवंबर को सुबह 11 बजे वह विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण होगा।इस सत्र में राज्य के विकास, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की संभावना है।राष्ट्रपति मुर्मू अपने दौरे की शुरुआत दो नवंबर को सुबह 11:25 बजे हरिद्वार से करेंगी, जहां वे पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके बाद वे देहरादून लौटकर राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि प्रवास करेंगी। तीन नवंबर की शाम 5:30 बजे, राष्ट्रपति मुर्मू नैनीताल स्थित राजभवन पहुंचेंगी, जहां राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगी।राष्ट्रपति चार नवंबर की सुबह 11:20 बजे कैंचीधाम पहुंचेंगी और नीब करौली बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित घुस करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button