टॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

“थार और बुलेट से चलते हैं बदमाश” — हरियाणा डीजीपी का बयान वायरल

डीजीपी ओपी सिंह बोले – थार चलाने वालों का दिमाग घूम जाता है, गाड़ियों से झलकता है माइंडसेट

जन एक्सप्रेस चंडीगढ़। हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। डीजीपी ने कहा कि “थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं। जिसके पास थार होगी, उसका दिमाग घुमा हुआ होगा।” उन्होंने यह टिप्पणी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य में बढ़ रहे सड़क हादसों और स्टंट के मामलों पर की।

गाड़ी दिखाती है व्यक्ति का माइंडसेट” — डीजीपी

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि “जिस तरह की गाड़ियां लोग रखते हैं, वही उनके माइंडसेट को दर्शाती हैं। थार गाड़ी वाले स्टंट करते हैं, तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं और कई बार हादसे भी कर देते हैं।” उन्होंने खुलासा किया कि “हमारे एक एसीपी के बेटे ने थार से एक व्यक्ति को कुचल दिया था और बाद में पैरवी करने आया।”

थार से जुड़ी घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

बीते कुछ वर्षों में हरियाणा सहित कई राज्यों में थार गाड़ी से जुड़े सड़क हादसों और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने ऐसे वाहनों पर निगरानी बढ़ाने की बात कही है। डीजीपी का यह बयान सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग पर बहस छेड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button