:जौनपुरउत्तर प्रदेश

जौनपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिवंगत पिता को देंगे श्रद्धांजलि

मंत्री गिरीश चंद्र यादव के आवास जाएंगे CM • सुबह 11:20 बजे जौनपुर आगमन

जन एक्सप्रेस जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जौनपुर दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी एवं जौनपुर के विधायक गिरीश चंद्र यादव के आवास जाकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।गिरीश चंद्र यादव के पिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा संवेदनात्मक माना जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी सुबह 11:20 बजे जौनपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद वे सीधे समसपुर पनियारिया गांव स्थित मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पैतृक आवास जाएंगे।स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी अधिकारियों को सतर्क मोड पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button