प्रतापगढ़
फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़: जिले के कंधई थाना इलाके के डेंगूरपुर बिबिया करनपुर गांव निवासी एक फरार आरोपी अम्बिका के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। यह कार्रवाई 27 साल पुराने मारपीट के एक मामले में की गई है, जिसमें आरोपी अम्बिका फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। रविवार को विवेचक उपनिरीक्षक पवन यादव ने अम्बिका के गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और घर पर नोटिस चस्पा किया। उन्होंने मोहल्ले के लोगों के सामने न्यायालय का आदेश पढ़कर सुनाया और दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया। इस कार्रवाई को लेकर गांव में चर्चाएं जारी हैं।






