मौदहा के मकरांव में लम्बे अर्से से खस्ताहाल पड़ा कच्चा रास्ता अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है
वहीं विकास के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है खस्ताहाल पड़ा कच्चा रास्ता

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: मौदहा तहसील के ग्राम मकरांव के विकास की दुर्दशा की कहानी ग्राम भवन के नजदीक सालों से पड़ा दो सौ से तीन सौ मीटर कच्चा मार्ग खुद बयां कर रहा है, विकास के दुर्दशा की कहानी। जबकि इस कच्चे रास्ते से आने जाने में गाँव वालों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हांलाकि ग्रामवासी इस कच्ची सड़क को बनवाने की प्रशासन से लम्बे अर्से से मांग कर रहे हैं। जबकि ग्राम वासियों ने प्रधान सहित बीडीओ से कई बार इस खस्ताहाल पड़े रास्ते को बनवाने की
कई बार गुहार लगाई है, इसके बावजूद जिम्मेदारों ने इस कच्चे रास्ते का निर्माण कराने की जरूरत नहीं समझी। आखिरकार मजबूर होकर खस्ताहाल रास्ते के निर्माण को लेकर मोहम्मद दानिश, मोहम्मद हनीफ ,मोहम्मद बाबू खान निजामी,वाजिद अली,लाला ,मोहम्मद वसीम, अब्दुल मुकीर ,यार मोहम्मद,बादशाह सहित बड़ी तादाद में ग्राम वासियों ने हमीरपुर मुख्यालय पहुँच कर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि लम्बे वख्त से गांव के दो सौ से तीन सौ मीटर कच्चे पड़े रास्ते को कई बार बनवाने की मांग की गई है। लेकिन इसके बावजूद आजतक जिम्मेदारों ने इस रास्ते का निर्माण कराने की जरूरत नहीं समझी। जबकि ज्ञापन मिलने के बाद डिप्टी कलैक्टर ने गाँव वासियों से कच्चे रास्ते का जल्द से जल्द निर्माण कराकर उनके आवागमन की परेशानी को दूर कराने का भरोसा दिलाया है।






