उत्तर प्रदेशलखनऊ

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप

प्रेसवार्ता के अंतिम क्षणों में फैला धुआं, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

जन एक्सप्रेस/लखनऊ।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से अफरातफरी मच गई। यह घटना प्रेसवार्ता समाप्त होने के ठीक पहले हुई, जिससे हाल में मौजूद पत्रकारों और पार्टी पदाधिकारियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।शॉर्ट सर्किट होते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस हाल में धुआं फैल गया, जिससे दृश्यता कम हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रेसवार्ता रोक दी गई।मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला। अग्नि सुरक्षा उपकरणों का तत्काल उपयोग कर हालात पर काबू पाया गया।

सुरक्षा घेरे में बाहर निकाली गईं मायावती
एहतियातन पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को सुरक्षा घेरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस हाल से बाहर निकाला गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा तकनीकी जांच कराए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button