उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

प्रतापगढ़ मुठभेड़: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अतुल गौड़ गिरफ्तार, 38 मुकदमे दर्ज

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़ : जिले में थाना कोतवाली देहात पुलिस व बदमाशों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी व पचास हजार के ईनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के बायें पैर में लगी गोली। आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़ के अलावां आसपास के जिलों में भी गम्भीर मामलों में तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी दीपक भूकर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को एएसपी पूर्वी शैलेन्द्र लाल व सीओ सिटी शिव नारायण वैस के पर्वेक्षण में देहात कोतवाली थाने की पुलिस ने सर्विलांस सेल व मुखबिर की सूचना पर थाना इलाके के एटीएल ग्राउण्ड के पास गैंगस्टर एक्ट के आरोपी व पचास हजार के इनामिया बदमाश अतुल गौड़ उर्फ राजा को घेराबंदी कर पकड़ना चाहा जिसपर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश अतुल के बांये पैर में गोली लगी और घायल हो गया जिसके बाद अभियुक्त को ईलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया। अन्तर्जनपदीय गैंगस्टर अतुल गौड़ पर आईजी प्रयागराज द्वारा पचास हजार का ईनाम घोषित किया गया था। ये जौनपुर और प्रतापगढ़ पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था, इसके खिलाफ ज्यादातर मुकदमे इन्हीं दो जिलों में दर्ज हैं। फिलहाल अब आरोपी पुलिस के शिकंजे में हैं। अतुल गौड उर्फ राजा पुत्र लहरी थाना कोतवाली देहात इलाके के भुपियामऊ का रहने वाला है। गैंगस्टर अभियुक्त अतुल गौड के विरुद्ध जनपद सुल्तानपुर, जौनपुर एवं प्रतापगढ़ में गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी एवं आयुध अधिनियम जैसे गंभीर धाराओं में तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
—————————————–

सीओ सिटी शिव नारायण वैस ने बताया कि देहात कोतवाली थाने की पुलिस बुधवार को सर्विलांस सेल व सूचना के आधार पर एटीएल ग्राउंड के पास पचास हजार के ईनामिया अन्तर्जनपदीय गैंगस्टर अभियुक्त अतुल गौड़ उर्फ राजा को घेराबंदी कर पकड़ना चाहा तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिसके बाद जवाबी फायरिंग में बदमाश के बांये पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। इसके विरुद्ध सुल्तानपुर, जौनपुर व प्रतापगढ़ में गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी व आयुध अधिनियम के कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button