उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

पत्नी की मौत के सदमे में युवक ने दी जान, पंखे से लटकता मिला शव

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर जफराबाद क्षेत्र के बैजाबाद गांव में सोमवार देर रात एक युवक ने पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि गांव निवासी 30 वर्षीय सूरज चौहान पुत्र बाबूराम चौहान की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहकर रोजी-रोटी कमाता था। करीब दो माह पूर्व उसकी पत्नी ने मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद सूरज घर लौट आया था और तभी से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।

परिजनों के अनुसार सोमवार रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शंका हुई। जब अंदर जाकर देखा तो वह पंखे से साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि उसने बेड पर स्टूल रखकर यह कदम उठाया।

परिजनों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद से वह अक्सर नशे में रहने लगा था और मानसिक तनाव में रहता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button