उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं: कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी – डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में जिले के 263 पेट्रोल पंप संचालक, 92 गैस एजेंसी संचालक, ऑयल कंपनियों के जनपदीय बिक्री अधिकारी, सीएनजी से जुड़े अधिकारी तथा खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडरों में घटतौली, मुनाफाखोरी या अवैध भंडारण नहीं होना चाहिए। यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिले में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध

डीएम ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के 263 पेट्रोल-डीजल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। इसके साथ ही 92 गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार तय समय पर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इसलिए जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है।

उपभोक्ताओं से अपील

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे पेट्रोल-डीजल या गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण (होर्डिंग) करें और किसी भी पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी पर नियमों के विरुद्ध मांग रखें। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि लोग ईंधन आपूर्ति से जुड़ी किसी भी अफवाह पर ध्यान दें और केवल उत्तर प्रदेश शासन तथा जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। प्रशासन सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से ईंधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button